फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज डाक्टरों के रिश्तों पर होगा विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डॉक्टरों और मरीजों के बीच आ रही दूरी, नई बीमारियों और इलाज की आधुनिक तकनीक पर 16, 17 दिसंबर को उत्तराकॉन में विभिन्न प्रांतों से आने वाले डॉक्टर विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराकॉन के आयोजक अध्यक्ष डॉ. जेएस खुराना और आयोजक सचिव डॉ. अजय पाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. एमके तिवारी न्यूरो सर्जरी पर नई तकनीक साझा करेंगे। साथ ही इलाज के दौरान आपराधिक लापरवाही और डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे पर डॉ. एलसी गुप्ता व्याख्यान देंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज गोरकेला, एम्स दिल्ली के डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. एसएल जेठानी भी विचार रखेंगे। जैव चिकित्सीय कचरे को लेकर भी एक व्याख्यान होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि आईएमए के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. आरएन टंडन एवं वित्त सचिव डॉ. वीके मोंगा होंगे। इस दौरान डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. अरुण कपूर, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. डीसी पंत, डॉ. रवि अदलखा, डॉ. अमरपाल सिंह आदि थे।

16 और 17 दिसंबर को जुटेंगे कई डॉक्टर, न्यूरो सर्जरी की नई तकनीक पर भी होगी बात
उत्तराकॉन में जैव चिकित्सीय कचरे और इलाज के दौरान आपराधिक लापरवाही पर होगी चर्चा

निशुल्क शिविर 16 को
हल्द्वानी। आयुर्वेद चिकित्सा, परामर्श एवं जांच शिविर 16 दिसंबर को ऑफिसर्स कॉलोनी केनाल रोड में होगा। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ. विनय खुल्लर गठिया, कमर दर्द, जोड़ो का दर्द, मधुमेह, मोटापा, चर्मरोग आदि के संबंध में निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें