हल्द्वानी। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज, देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में कश्मीर की पशमीना की शॉल, खादी की कमीजें और फैंसी कुर्ते शहरवासियों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
शॉपिंग फेस्टिवल में डायनासोर पार्क बच्चों, बड़ों, बूढ़ों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग रोबोटिक डायनासोर के साथ सेल्फी व फोटो खिंचवा रहे हैं। वहीं फेस्टिवल में देश की मशहूर वस्तुओं के स्टाल ने पूरे भारत को एक मैदान में समेट लिया है। फेस्टिवल में सहारनपुर का नक्काशीदार लखनवी अंदाज का फर्नीचर, साज सज्जा का सामान, हैंडीक्राफ्ट शहरवासियों को रिझा रहा है। दिल्ली का सोफा कम बेड, जीप की गाड़ियों, गुजरात के हैंडी क्राफ्ट व खिलौने के स्टॉलों पर लोगों का तांता लगा हुआ है। गुलाबी सर्दी में कुल्हड़ वाली चाय के साथ राजस्थानी व्यंजन दाल बाटी चूरमा, मावा कचौड़ी, गरमा गरम मिर्ची बड़ा इस मौसम का आनंद बढ़ा रहे हैं। फेस्टिवल में नौ दिसंबर को बेलवाल भोग की तरफ से कुकिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में हर उम्र के स्त्री पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को आटे से कोई भी विशेष व्यंजन बनाना होगा। फेस्टिवल में केवीएस प्रीमियर सरिया, कुमार ऑटो व्हील्स, एलएससी, आईएफबी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दृष्टि द विजन होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एलआईसी भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।