रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की मांग को लेकर भाजपा ताड़ीखेत मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी के नेतृत्व में देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने सिलोर घाटी में रसोई गैस के सिलेंडर वाहन के संचालन की मांग उठाई।
कहा कि सुदूर क्षेत्र में वाहन नहीं पहुंचने के कारण लोगों को 20 किमी दूर रानीखेत आना पड़ता पड़ता है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने ताड़ीखेत में पर्यटक आवास गृह और महिला पॉलीटेक्निक खोलने की जरूरत भी बताते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार के माध्यम से सार्थक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि गणेश राम आर्य, मंडल महामंत्री मदन कुवार्बी आदि कार्यकर्ता थे।