फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के लिए 74 रुपये अधिक चुकाने होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महंगाई एक बार फिर गृहणियों का बजट बिगाड़ेगी। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अभी तक एक सिलेंडर के लिए 543 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अब एक सिलेंडर के दाम 617 रुपये होंगे। आपके खाते में 129 रुपये 84 पैसे की सब्सिडी बैंक खाते में जाएगी। महंगाई की मार बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को पड़ेगी। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए भी पूर्व में 543 रुपये देने पड़ रहे थे और अब 617 रुपये देने होंगे। बिना सब्सिडी के घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 74 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। व्यावसायिक सिलेंडर के लिए अब उपभोक्ताओं को 1117 रुपये 50 पैसे देने होंगे। पिछले माह तक एक व्यावसायिक सिलेंडर के लिए 1002 रुपये 50 पैसे देने पड़ रहे थे। व्यावसायिक सिलेंडर के दामों में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें