फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने डेढ़ माह में ही खोल दी लोनिवि के पैंच भरान की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश ने सड़कों के सुधारीकरण की पोल खोल दी है। चिलियानौला लिंक मार्ग पर किया गया गड्ढा भरान का कार्य डेढ़ माह भी नहीं टिक पाया। अप्रैल में बाजार क्षेत्र की सड़क पर कोल्ड इमल्सन की परत डाली थी, दावा था कि बरसात में सड़कें नहीं टूटेंगी, लेकिन अब कई जगह पर गड्ढे बन गए हैं। निकास नालियों के अभाव में सड़कें तलैया बनी हुई हैं।
विज्ञापन


रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर सड़क किनारे एडीबी की तरफ से टाइलें बिछाई गई थी, लेकिन निकासी न होने के कारण बारिश का पूरा पानी सड़कों पर जमा है, जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अग्रवाल ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर कहा है कि अप्रैल में बाजार में लोनिवि ने सड़क पर कोल्ड इमल्सन की परत चढ़ाई थी, दावा था कि पानी सड़क पर नहीं रुकेगा, सड़कें क्षतिग्रस्त होने से भी बचेंगी, लेकिन कई स्थानों पर फिर गड्ढे बने हुए हैं।

पानी से जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़क किनारे बिछाए गए टाइल्स भी उखड़ने लगे हैं, कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है, इस मामले की जांच की जानी जरूरी है। इधर, चिलियानौला नगरपालिका को जोड़ने वाला लिंक मार्ग फिर से बदहाल हो चुका है। इस मोटर मार्ग पर भी डेढ़ महीने पहले ही विभाग ने डामर के टल्ले लगाकर गड्ढों को पाट दिया था, लेकिन अब फिर से बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। जिस कारण कभी भी दुर्घटना का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 29 आरकेटी 01पी: बारिश के कारण नगर में इस तरह से उखड़ी कोल्ड इमल्सन की परत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें