हल्द्वानी। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में दो दिनों का अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश की चेतावनी के चलते 11 और 12 जुलाई को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश दे दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश भेज देंगे।