फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन कारोबारी के ऑफिस से 50 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोरापड़ाव स्थित खनन कारोबारी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 50 हजार रुपये नगदी और महत्वपूर्ण कागज चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में कारोबारी का पूर्व कर्मचारी चोरी करते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फूलचौड़ आनंदपुर रामपुर रोड निवासी दर्शन सिंह रौतेला का गोरापड़ाव में गड़िया माइनिंग कारपोरेशन नाम से कार्यालय है। 11 जुलाई की शाम वह कार्यालय बंद कर घर चले गए। दूसरे दिन कार्यालय पहुंचे तो ताला टूटा मिला। करीब 40 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागज गायब थे। मंदिर में रखी करीब दस हजार की नगदी भी नहीं थी। दर्शन के अनुसार उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कार्यालय का एक पूर्व कर्मचारी अपने एक साथी के साथ चोरी करते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साइबर ठगों ने युवती के खाते से 55 हजार उड़ाए
हल्द्वानी। साइबर ठगों ने बैंक मैनेजर बनकर एक युवती के बैंक खाते से 55 हजार रुपये उड़ा दिए।
फतेहपुर निवासी दीप्ति मेेहरा ने पुलिस को बताया कि उसके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और कागज पूरे न होने पर बैंक खाता बंद होने की बात कही थी। ऑनलाइन दस्तावेज उपलब्ध कराने पर उसके खाते से दस हजार रुपये कट गए। दीप्ति के अनुसार जब उसने अपने भाई को खाता बंद कराने के लिए बैंक भेजा तो तब तक ठग 55 हजार रुपये निकाल चुके थे। दीप्ति का कहना है कि उसने ठगों से ओटीपी या कोई एप शेयर नहीं किया था। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सट्टे की खाईबाड़ी में दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने गश्त के दौरान लाइन नंबर आठ निवासी जमशेद को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोच लिया। उसके पास से 700 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद किया। गौला पार्किंग में सट्टा लगाने पर मो. कमर को धर दबोचा। कमर ठोकर नई बस्ती का रहने वाला है। उसके पास 1350 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें