फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार की मूर्तियां एक हजार रुपये में बेचीं, बर्तन बाजार में हुई चोरी का खुलासा

विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बर्तन बाजार में चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बर्तन बाजार में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी गई 62 मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं। जांच से पता चला कि अभियुक्तों ने 50 हजार कीमत की मूर्तियां सिर्फ एक हजार रुपये में बेच दी थीं। पुुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि बर्तन बाजार के व्यवसायी राजीव अग्रवाल का माल चोरी होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश नेगी को सौंपी थी। चोरों को पकड़ने के लिए कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम मेें शामिल एसएसआई कश्मीर सिंह, चौकी प्रभारी कैलाश नेगी, उपनिरीक्षक उमेश रजवार, उपनिरीक्षक दीपा जोशी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
फुटेज में चोरों की फोटो कैद हो गई थी। पुलिस ने दो चोरों की शिनाख्त कर ली। इसके बाद राजपुरा में छापा मारकर वार्ड नंबर 13 निवासी सूरज सिंह पुत्र पूरन सिंह और आशीष रामड़ी उर्फ कांछा पुत्र पप्पू राम को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बर्तन बाजार से एक बोरा मूर्ति चोरी करना स्वीकार किया। दोनों ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने राजपुरा निवासी विपिन गुप्ता पुत्र मुंशी लाल गुप्ता को चोरी का माल बेच दिया था।
विज्ञापन

पुुलिस ने व्यवसायी के कब्जे से 62 छोटी और बड़ी चोरी की मूर्तियां बरामद कर लीं। व्यवसायी ने स्वीकार किया कि उसने 50 हजार रुपये का माल एक हजार रुपये में खरीदा। पुुलिस ने आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इधर, चोरी की घटना के बाद एसपी सिटी ने बाजार में जगह जगह फोर्स लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें