रामनगर। मालधन ग्राम में पांच माह की गर्भवती के साथ मारपीट कर उसे घर निकाल दिया गया। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला को नारी निकेतन भेज दिया है।
सोमवार को मालधन निवासी गुनगुन ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसकी वर्ष 2023 में मालधन निवासी अभिषेक कुमार से शादी हुई थी। बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से कोर्ट के आदेश पर महिला के पति पर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को नारी निकेतन भेज दिया गया। संवाद