फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फाटो जोन में 5 किमी का इलाका प्रतिबंधित

Tue, 26 Nov 2024 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के चर्चित फाटो पर्यटन जोन में पांच किमी का इलाका पर्यटन के लिए प्रतिबंधित किया गया है। वन विभाग ने वहां मौजूद बाघिन और उसके तीन शावकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है। वन कर्मियों की टीम लगातार उनके मूवमेंट पर नजर रख रही है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि फाटो पर्यटन जोन में रेस्ट हाउस से करीब 10 किमी की दूरी पर एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ घूम रही है। बाघिन के शावक अभी काफी छोटे हैं और उनकी सुरक्षा की जा रही है। इसके लिए उस क्षेत्र के पांच किमी के दायरे में पर्यटन गतिविधि को बंद कर दिया गया है।
डीएफओ ने बताया कि पर्यटन गतिविधियों की वजह से बाघिन व उसके शावकों के विचरण में व्यवधान होने की आंशका है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा वन कर्मियों की टीम को गश्त करने के निर्देश दिए गए है और उनकी हर मूवमेंट पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें