फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूनीखाल से रातीघाट तक मार्ग के लिए 4.81 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कैंची धाम का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन ने दूनीखाल से रातीघाट तक 5.5 किमी मार्ग के लिए 4.81 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इस मार्ग के बनने से कैंची धाम बाईपास बाधित होने पर श्रद्धालु इस सड़क का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

भवाली सेनिटोरियम से कैंची धाम बाईपास के 18.15 किमी मार्ग पर कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 12.14 करोड़ रुपये की लागत से सेनिटोरियम-दूनीखाल तक आठ किमी मार्ग तैयार किया जा चुका है। इसी बाईपास पर दूनीखाल के पास स्थित मठ से रातीघाट के लिए साढ़े पांच किलोमीटर का कच्चा पैदल मार्ग है। 3.5 मीटर से 4.5 मीटर तक चौड़े मार्ग पर वाहन दौड़ते हैं। इस मार्ग की सुरक्षा दीवार, रेलिंग और सीसी के लिए लोनिवि की ओर से स्टीमेट भेजा गया है। पांच जून को शासन से 4.81 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।




दूनीखाल से रातीघाट मार्ग के लिए शासन की ओर से 4.81 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। इससे कैंची मंदिर की व्यवस्थाएं और बेहतर हो सकेंगी। -रत्नेश सक्सेना अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन




जल्द शुरू होगा बेली ब्रिज

लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता पीसी उप्रेती का कहना है कि शासन की ओर से शीघ्र ही इसकी निविदा कराई जानी है। लगभग नौ माह में पूरे मार्ग को सुरक्षित, सौंदर्यीकृत करने के साथ ही सीसी कर दिया जाएगा। कैंची मंदिर के पास बाईपास सड़क से मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिए बेली ब्रिज भी तैयार हो चुका है। इसे एक-दो दिन में सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें