फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती स्कूटी के चक्कर में लगा 48 हजार का चूना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सस्ती स्कूटी खरीदने के चक्कर में एक युवक 48 हजार रुपये गंवा बैठा। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोनहरिया बलवंत कॉलोनी निवासी शुभम सिंह ने पुुलिस को बताया कि उसके पास तीन दिसंबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को फौजी बताया। फोन पर स्कूटी की तस्वीरें दिखाने के बाद जालसाज ने शुभम से पंजीकरण के लिए 1720 रुपये मांगे। अगले दिन 10 हजार और शेष रकम स्कूटी मिलने के बाद देने की बात हुई। भरोसा दिलाया कि वह स्कूटी संबंधित पते पर पहुंचा देगा। विश्वास में आकर युवक ने एप के माध्यम से पैसे भेज दिए। आरोपी ने दावा किया कि स्कूटी हल्द्वानी पहुंच गई है। अब शेष रकम देकर वह स्कूटी ले सकता है। शुभम ने पूरी रकम भेज दी। काफी दिनों तक स्कूटी नहीं मिलने पर युवक को शक हो गया। अब आरोपी का फोन नंबर बंद आ रहा है। कोतवाल संजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें