फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में 46 वीं वाहिनी पीएसी जीती

विज्ञापन
कालाढूंगी में हॉकी टूर्नामेंट में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। संवाद - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी। 20वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 46 वीं वाहिनी पीएसी ने जीत कर ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आईआरबी प्रथम वाहिनी में मुख्य अतिथि ने फाइनल मुकाबला खेल रही टीमों आईआरबी प्रथम वाहिनी और 46वीं वाहिनी पीएसी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। फाइनल मैच में दोनो टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। बाद में पेनाल्टी शूट आउट में 46वीं वाहिनी पीएसी ने विजय हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देकर ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता के समापन पर सेनानायक सुखबीर सिंह, उप सेनानायक मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक रतनमणि पांडे, क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी, शिविर पाल हरकेश सिंह, सूबेदार योगेंद्र सिंह अधिकारी, प्लाटून कमांडर कमल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें