फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहने को ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन, न मेटल डिटेक्टर न सीसीटीवी

विज्ञापन
best train routes
विज्ञापन
काठगोदाम स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी
विज्ञापन

कहने को ए श्रेणी का रेलवे स्टेशन, न मेटल डिटेक्टर, न सीसीटीवी
संजय पाठक
हल्द्वानी। रेलवे के आला अधिकारी भले ही रेलवे स्टेशनों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लाख दावे करें मगर काठगोदाम स्थित रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है। ए श्रेणी के इस स्टेशन में न तो मेटल डिटेक्टर लगाया गया है और न ही सीसीटीवी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाला काठगोदाम रेलवे स्टेशन कुमाऊं के वीआईपी स्टेशनों में शुमार है। यहां से रोज हजारों यात्री आवागमन करते हैं। पर्यटक सीजन शुरू होने से पहले ही सैलानियों की संख्या भी बढ़ने वाली है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूरी है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार में कुछ साल पहले तक मेटल डिटेक्टर लगा था, सभी यात्री इससे होकर गुजरते थे, लेकिन सालभर पहले यह मेटल डिटेक्टर खराब हो गया। रेलवे ने उसे ठीक कराने के बजाय मौके से हटा दिया। मौजूदा दौर में सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम सीसीटीवी भी परिसर में नहीं है। स्टेशन में बगैर प्लेटफार्म टिकट के ही लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन पर आरपीएफ, जीआरपी की नजर रहती है। समय समय पर ऐसे लोगों की धर पकड़ होती है। सीसीटीवी के अभाव में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी के स्टाफ को मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों की नहीं पड़ती नजर
हल्द्वानी। पूर्वोेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अक्सर रेलवे के उच्चाधिकारियों के आने का सिलसिला लगा रहता है, लेकिन हर बार अधिकारी स्टेशन पर स्वच्छता और दूसरे इंतजामों तक ही सीमित रह जाते हैं। स्टेशन की सुरक्षा की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।

आमदनी और पर्यटकों की आवाजाही वाला यह स्टेशन ए श्रेणी का है। स्टेशन में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव लंबित है। सीसीटीवी कब तक लगेंगे, इस बारे में अधिक जानकारी डीआरएम कार्यालय से मिल पाएगी।
विज्ञापन

- चयन रॉय, स्टेशन अधीक्षक

सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लंबे समय से प्रस्तावित हैं। सीसीटीवी लगने से स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था और चौकस हो सकेगी।
- रणदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ

- स्टेशन पर लावारिस बैग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की दृष्टि से सीसीटीवी महत्वपूर्ण हैं। स्टेशन में 22 सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव है।
- अशोक कुमार, थानाध्यक्ष, जीआरपी

डीआरएम ने किया रानीखेत एक्सप्रेस का निरीक्षण
हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार शाम चार बजे काठगोदाम स्टेशन पर रानीखेत एक्सप्रेस में उत्कृष्ट योजना के तहत हुए सुधारीकरण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को और बेहतर बनाने के लिए स्टेशन प्रबंधन और अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने नैनीताल का पीआरएस और होलीडे होम भी देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें