फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 37 दुकानों के नवीनीकरण के लिए अवसर आज तक

विज्ञापन
red wine
विज्ञापन
हल्द्वानी। आबकारी नीति के मद्देनजर जिले की 37 शराब और बीयर की दुकानों का 16 फरवरी तक नवीनीकरण किया जाएगा। नवीनीकरण नहीं कराने पर शराब की दुकानों को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन दुकानों का ही नवीनीकरण किया जाएगा, जो पहले से निर्धारित कोटे के बराबर बिक्री की है या उससे अधिक की बिक्री के लिए उठान की है। इनमें अंग्रेजी की 25, देसी शराब की 11 और बीयर की एक दुकान शामिल है। नवीनीकरण के लिए दुकानदारों को शुल्क के बैंक ड्राफ्ट के साथ आवेदन पत्र और शपथपत्र जमा करना होगा। जिले में अंग्रेजी की 29, देसी 31 और बीयर की एक दुकान हैं। आबकारी विभाग ने इस मामले में दुकानदारों को भी अवगत कराया है। चालू वित्त वर्ष की दुकानेें मार्च 19 तक चलेंगी।
विज्ञापन


शराब की 37 दुकानों को नवीनीकरण के लिए 16 तक

अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिलेगी बीयर
आबकारी निरीक्षक ने बताया कि अब देसी शराब की दुकान से बीयर नहीं बिकेगी। तय नीति के तहत अंग्रेजी शराब की दुकान पर ही बीयर बेची जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें