फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने कराया चुनावी खर्च का सत्यापन

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए गए चुनाव खर्च सत्यापन के दूसरे चरण में हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र में मेयर के दो और पार्षदों के 23 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का सत्यापन कराया। भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला 1.89 लाख रुपये और कांग्रेस के सुमित हृदयेश 3.12 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत चुनाव खर्च सत्यापन के लिए दो चरण तय किए गए थे। पहला चरण एक और दो नवंबर को तथा दूसरा चरण आठ और नौ नवंबर को रखा गया था। पहले चरण में हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र से मेयर के तीन और पार्षदों के 188 प्रत्याशियों ने चुनावी व्यय का सत्यापन नहीं कराया था। संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा व्यय सत्यापन न कराने वाले प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया था। बृहस्पतिवार को सत्यापन का दूसरा चरण शुरू हुआ। कोषाधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाजपा से मेयर प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह रौतेला और कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने चुनावी व्यय का सत्यापन कराया। अधिकतर पार्षद प्रत्याशियों ने अब तक पांच हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक प्रचार में खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें