फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 347 जन समस्याओं में 243 समस्याओं का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा के दूरस्थ गौनियारों गांव में बृहस्पतिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और डीएम विनोद कुमार सुमन ने जनता दरबार लगाकर 347 समस्याओं में से 243 समस्याओं का निस्तारण किया। शिविर में विधायक राम सिंह कैड़ा और डीएम विनोद कुमार सुमन ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी से 19.52 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। शिविर में लघु सिंचाई के ईई, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, हरीशताल के होम्योपैथिक डॉक्टर के नदारद होने पर डीएम ने वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम विनोद कुमार सुमन ने हरीश ताल में शिक्षक के नदारद रहने की शिकायत पर डीएम ने बीईओ को जांच के आदेश दिए। गांव के शेर सिंह ने गोशाला निर्माण पर प्रधान द्वारा एक हजार रुपये लेने की शिकायत की डीएम ने प्रधान को पैसा वापस करने को कहा। चकडोबा इंटर कॉलेज में विज्ञान, भौतिक विषयों के शिक्षक न होने की शिकायत की। डीएम ने सीईओ से जल्द एलटी या गेस्ट टीचर की नियुक्ति करने को कहा। बैठक में सीडीओ विनीत कुमार, ब्लॉक प्रमुख आनंद आर्य, एसडीएम रेखा कोहली, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा कांडपाल, प्रधान ईश्वरी राम, कनिष्ठ प्रमुख डीकर मेवाड़ी आदि मौजूद रहे।

इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
विधायक और डीएम ने मिशन अंत्योदय के तहत मुख्य मार्ग से समली प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग, सुरक्षा दीवार (लागत 1.152 लाख), तल्ला गौनियारों पोखरा नाले में पुलिया (लागत 2.25 लाख), समली, पानी नौला से खड़ंजा एवं सुरक्षा दीवार, पेयजल टैंक निर्माण और सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही महात्मा गांधी रोजगार गांरटी के 19.52 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें