फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई के तहत 31 गरीब बच्चों को मिला निशुल्क प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अनियम 2009 के तहत भीमताल ब्लॉक के पांच स्कूलों में 31 गरीब बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिए जा चुके हैं। आरटीई के तहत भीमताल ब्लॉक के गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन बांटे गए थे। इसके लिए ब्लॉक में 103 गरीब बच्चों ने आवेदन फार्म भरा था। इनमें से 31 बच्चों को भीमताल ब्लॉक के पांच विद्यालयों में प्रवेश दिए जा चुके हैं। शेष अन्य आवेदकों को अगस्त में प्रवेश दिया जाएगा। ब्लॉक के नैनीताल, भवाली, रानीबाग, सांगुड़ीगांव, ज्योलीकोट के विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के गरीब बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया गया है। इसमें स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें