फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर, कालाढूंगी में लगेंगे निशुल्क विघुत संयोजन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत कालाढूंगी, रामनगर क्षेत्र में 12 से 31 जुलाई तक विभिन्न स्थानों पर निशुल्क विद्युत संयोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। विद्युत वितरण खंड के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि 12 जुलाई को बैलपड़ाव पंचायत घर के पास, सांवल्दे पश्चिम, 13 को बैंतखेड़ी, सांवल्दे पूर्वी, 16 को मनकंठपुर, पवलगढ़ में छिम्वाल जी की चक्की के पास, चोरपानी, 17 को धनपुर, गौजानी, 18 को आंवलाकोट, बैड़ाझाल, 19 को गैबुवा खास, नयागांव तेलीपुरा, 20 को बंदरजूड़ा, चिल्किया, 21 को डौनपरेवा, टांडा मल्लू, 23 को किशनपुर, उदयपुरी चोपड़ा, 24 को पांडेगांव, हिम्मतपुर ब्लॉक, 25 को पाटकोट, सक्खनपुर, 26 को बैलपड़ाव, बेरिया, 27 को क्यारी बंदोबस्ती, कामदेवपुर, 28 को पतलिया, हल्दुवा, 30 को रियाड़, थारी, 31 को बेलपोखरा, कंदला में नए विद्युत संयोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को पहचान पत्र, आवेदक की भूमि, भवन के स्वामित्व से संबंधित अभिलेख, यदि कोई आवेदक बीपीएल श्रेेणी का हो तो उसका प्रमाण पत्र लाना होगा। विभाग ने समस्त जनमानस से शिविरों में पहुंच कर नया विद्युत संयोजन निशुल्क प्राप्त कर शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें