फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनभर नलकूप हैं खराब, पेयजल को परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 12 से अधिक नलकूपों के खराब होने से पेयजल की समस्या हो गई है। लोगों को रोजाना निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। शीतलाहाट पंपिंग प्लांट के न चलने से काठगोदाम क्षेत्र के बड़े इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप रही। वहीं गौला बैराज से जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी की सप्लाई होने और लाइनों में प्रेशर की कमी के चलते भी लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात में बिजली गुल होने से शीतलाहाट स्थित पेयजल पंपिंग प्लांट नहीं चला। इससे काठगोदाम, नई बस्ती, गायत्री नगर, तिवारी कॉलोनी आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य हो पाई। गौला बैराज से शीशमहल ट्रीटमेंट प्लांट को गंदला पानी आने और पेयजल लाइनों में प्रेशर की कमी के कारण जगदंबानगर, हायडिल गेट, दमुवाढूंगा, हल्दीखाल, पॉलीशीट आदि इलाकों में भी पेयजल सप्लाई बाधित रही। क्षेत्र के कल्याणपुर, जगतपुर, देवरामपुर, भगवानपुर समेत करीब एक दर्जन नलकूपों के खराब होने से इन इलाकों में लंबे समय से पेयजल सप्लाई ठप है। क्षेत्रवासियों को टैंकरों से भी पेयजल नहीं मिल पा रहा है। लोग नहरों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।


शीतलाहाट पंपिंग प्लांट ठप, काठगोदाम में सप्लाई बाधित
12 नलकूप खराब होने से पानी की समस्या झेल रहे लोग


शनिवार रात में बिजली गुल होने से शीतलाहाट पंपिंग प्लांट नहीं चल पाया। प्लांट में पेयजल उपलब्ध न होने से रविवार को काठगोदाम इलाके में सप्लाई बाधित रही। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें