फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले बहाल दूसरे दिन सेवानिवृत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। किताबों की खरीद में धांधली के मामले में निलंबित काशीपुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह सिराड़ी को शासन ने 29 जून को बहाल किया और 30 जून को सेवानिवृत्त कर दिया। शासन ने प्राचार्य के सभी भुगतान रोक दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अर्जुन सिंह सिराड़ी को कॉशनमनी के लाखों रुपये का दुरुपयोग कर पुस्तकें खरीदने और बिना टेंडर के ही पत्रिका छपवाने के लिए लाखों रुपये अग्रिम भुगतान करने के मामले में आठ जनवरी 2018 को निलंबित किया था। उनके ऊपर आरोप था कि उन्होंने उच्चशिक्षा निदेशालय से अनुमति लिए बिना किए गए कार्यों/गोपनीय कार्यों और फर्जी बिल बनाकर वित्तीय अनियमितता की गई। निलंबित प्राचार्य को शासन ने उच्चशिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया था। डॉ. सिराड़ी के खिलाफ चल रही विभागीय जांच आख्या 26 जून को ही शासन को मिली। इधर, शासन ने 30 जून को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि होने पर 29 जून को उन्हें सशर्त बहाली के आदेश जारी किए। साथ ही उन्हें उच्चशिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। शनिवार को उच्चशिक्षा निदेशालय पहुंचे प्राचार्य डॉ. सिराड़ी को उपनिदेशक ने सेवानिवृत्त कर दिया। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह ने निलंबन काल के वेतन, सेवानिवृत्ति बाद दिए जाने वाले सभी देय विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया जारी रहने के कारण रोक दिए हैं।
विज्ञापन


उच्चशिक्षा निदेशालय से संबद्धता में ही कट गए छह माह
शासन ने डॉ. अर्जुन सिराड़ी के सभी भुगतान रोके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें