फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक बहाल नहीं, प्रभारी को सेवा विस्तार देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निलंबित चल रहे उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी के जल्द बहाल होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। प्रभारी निदेशक डॉ. सविता मोहन इसी माह 30 जून को 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार देने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

शासन ने पहली फरवरी को हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में गलत दाखिले के मामले में उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी, एमबी के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, देवीधुरा के प्राचार्य डॉ. एएस उनियाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनके लोहनी निलंबित किया था। इसके बाद से बतौर प्रभारी निदेशक कामकाज संयुक्त निदेशक डॉ. सविता देख रही हैं। उनके 30 जून को सेवानिवृत्त होने से उच्चशिक्षा निदेशालय में निदेशक की कुर्सी खाली होने वाली है। निदेशक की कुर्सी पर प्रदेश के कई वरिष्ठ प्राचार्यों की निगाहें लगी हैं। इधर, एक मंत्री प्रभारी निदेशक डॉ. सविता को ही एक वर्ष का सेवा विस्तार दिलाने के पक्ष में हैं। निदेशालय में भी शुक्रवार को इस तरह की चर्चाएं तेज रहीं। सूत्रों की मानें तो प्रभारी निदेशक को सेवा विस्तार देने संबंधी प्रस्ताव शासन में गतिमान है जबकि शासन स्तर पर नियमों के तहत ही निर्णय लिये जाने की संभावना है। प्रभारी निदेशक डॉ. सविता प्राध्यापकों के तबादले की सूची फाइनल करने के लिए दो दिन से देहरादून में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें