हल्द्वानी। मनीष टम्टा ने दुश्वारियों को मात देकर इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में 24वां स्थान हासिल किया। उसने 500 में से 466 अंक हासिल किए हैं।
मूल रूप से पुराना थल, बेड़ीनाग पिथौरागढ़ निवासी मनीष के पिता कुंदन राम टम्टा की 2005 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पुलिस में तैनात मनीष के चाचा पुष्कर टम्टा परिवार को हल्द्वानी ले आए। मनीष यहां दमुवाढूंगा में मां मंजू टम्टा, दादी तुलसी देवी और छोटे भाई निखिल के साथ रहता है।
मनीष ने हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज में प्रवेश ले लिया उसकी पढ़ाई की फीस दादी तुलसी देवी की पेंशन से मिलने वाली रकम से दी जाती है। वह सुबह चार बजे उठकर गणित की कोचिंग जाता था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई की चाहत रखने वाले मनीष के अनुसार सभी विषयों में कांसेप्ट साफ होने के बाद ही नए टॉपिक की पढ़ाई करता था।
दादी की पेंशन से फलक पर मनीष
इंटरमीडिएट में मिली प्रदेश में 24वीं रैंक
रिपोर्ट कार्ड
फिजिक्स : 98
मैथ्स : 99
केमिस्ट्री : 94
हिन्दी : 84
अंग्रेजी : 86