फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर रानीखेत में कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। विधायक करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक पर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकारों का पुतला फूंका। कहा कि यदि महंगाई नहीं घटी तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

विधायक माहरा ने कहा कि महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्तासीन होने वाली भाजपा सरकार अपने सारे वायदों से मुकर गई है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। केंद्र सरकार ने दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाकर लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। आए दिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जिस कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस शुरू से ही संघर्ष करती रही है। 2014 से पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त सिलिंडर, पेट्रोल के दाम बढ़ते ही भाजपाई सड़कों पर उतर जाते थे, लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा के लोग महंगाई के मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज चुप हैं। इस दौरान कैलाश पांडे, सुंदर गोयल, अगस्त शाह, हेमंत माहरा, मो. वसीम, अमित पांडे, पंकज कुरानी, गुड्डू खान, सोनू कुरैशी, अजय बबली, कुलदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें