फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में गजने सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देव भूमि सफाई कर्मचारी संघ के पहले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों के तेवर खासे तल्ख रहे। कर्मचारियों ने मांग न मानने पर नैनीताल अधिवेशन में आंदोलन का बिगुल फूंकने की चेतावनी दी। अधिवेशन में पहुंचे मंत्री यशपाल आर्य और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में दिखे।
विज्ञापन

नगर निगम में रविवार को आयोजित समारोह में संघ नेताओें ने कहा कि सरकार उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार बहुत कम वेतन में उन्हें ठेके में रख रही है। वक्ताओं ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी भी दी कि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो वे नैनीताल के अधिवेशन में सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे। मौके की नजाकत को भांपते हुए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कर्मचारियों को मिलकर लड़ाई आगे बढ़ाने को कहा। मंत्री ने देहरादून में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का हवाला दिया और कहा कि उनकी एकता के आगे मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की मांगें माननी पड़ी। हालांकि मांगों को अपने विभाग से संबंधित न बताकर आर्य अपना बचाव भी कर ले गए। आर्य ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां विपक्ष में रहने पर कर्मचारी हित की बात करती है। सत्ता मिलते ही कर्मचारियों को भूल जाती है। दूसरे सत्र में पहुंची नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि कर्मचारियों की मांगों को सदन में उठाएंगी। अधिवेशन में पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, भाजपा के अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री समीर आर्या, मंडी परिषद अध्यक्ष सुमित हृदयेश, ललित जोशी, निर्वतमान पार्षद चंपा रंधावा, सुमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

मांगों न मानने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी, नैनीताल अधिवेशन में होगा फैसला
मौके की नजाकत को देखते हुए मंत्री यशपाल आर्य और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी समर्थन में

कार्यकारिणी ने शपथ ली
अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, राजपाल पंवार, प्रदेश महासचिव गोविंद, प्रदेश सचिव जितेंद्र, प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्ञान चंद्र, कोषाध्यक्ष कल्लू मसीह, संगठन मंत्री सुशपाल, धर्मवीर, प्रदेश संरक्षक हरपाल सिंह, हरिओम वाल्मिकी और प्रचार मंत्री संजीव को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मंागें
1. ठेका प्रथा समाप्त हो, नियमित भर्ती की जाए
2. मोहल्ला स्वच्छता समितियों के कर्मियों को नियमित किया जाए
3. सामूहिक बीमा लाभ दिया जाए
4. चिकित्सा भत्ता मिले
5. सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रितों का लंबित भुगतान निपटाया जाए
6 .एक हजार की जनसंख्या पर पांच सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएं
7. निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें