फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में मनीषा, विनय और सुप्रिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
टेबल टेनिस
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी, गंगरकोट में चल रही दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को विजेतओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-17 के बालिका वर्ग में नैनीताल की मनीषा प्रथम, हर्षिता भट्ट द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 के बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर विनय, द्वितीय स्थान पर अपूर्व सिंह नैनीताल रहे। अंडर 14 में बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर की सुप्रिया भट्ट प्रथम और द्वितीय स्थान पर तनुजा रही। बालक वर्ग में नैनीताल के भावेश कार्की प्रथम, द्वितीय स्थान पर प्रदीप रहे। बालिका वर्ग के अंडर 19 में नैनीताल की रिया प्रथम, द्वितीय स्थान पर ऊधम सिंह नगर की भावना रहीं। बालक वर्ग में नैनीताल के विपिन प्रथम, द्वितीय प्रकाश रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य राज सिंह और कोच मदन ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संकुल स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छह जिलों के नवोदय विद्यालय के 51 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यहां, उपप्रधानाचार्य हीरा सिंह जीना, केसर अली, सतेंद्र भाटी, धीरेंद्र कुमार, संजीव तिवारी, सुदीप ममगई, स्वाति, गीता बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें