फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखलकांडा के ग्रामीणों को सीएम से बड़ी उम्मीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/ पतलोट (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को दूरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आएंगे। वह ई-हेल्थ सेंटर एवं टेली-मेडिसिन सुविधा का शुभारंभ करेंगे। सीएम का यह दौरा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि दूरस्थ विकासखंड होने के कारण लोग स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पानी, रोजगार आदि सुविधाओं से वंचित हैं। इसी कारण इन गांवों से सर्वाधिक पलायन हो रहा है। ऐसे में बुधवार को पहली बार पहुंच रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से ओखलकांडा के ग्रामवासियों से बेहद उम्मीद हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के ओखलकांडा पहुंचने पर की जाने वाली घोषणाओं से ही सफलता का पता चल पाएगा।
विज्ञापन



ओखलकांडा के ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान मटियाली ने बताया कि ल्वाड़-डोबा, गौनियारौ, हरीशताल में मोबाइल टावर की मांग, हरीशताल को धार्मिक पर्यटन को जोड़ने की मांग की जाएगी। कृष्णानंद कांडपाल ने पतलोट में सीएचसी खोलने, पतलोट के मोबाइल टावर को 3जी, 4जी में बदलने, पतलोट ब्लॉक की 38 साल पुरानी मांग, चाय उत्पादन के लिए दूरस्थ गांवों को प्राथमिकता देने, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, गलनी प्रधान हरेंद्र बर्गली ने खनस्यूं तहसील में सृजित सभी पदों पर तैनाती, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार, कृष्णानंद कांडपाल ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग के लिए ज्ञापन देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें