फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

विज्ञापन
आगरा से ताईक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। महाराष्ट्र में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के हिस्से में सात स्वर्ण, एक कांस्य पदक समेत 219 अंक आए। दूसरे नंबर पर 199 अंकों के साथ महाराष्ट्र्र, 184 अंक के साथ मणिपुर तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

महाराष्ट्र ताइक्वांडो संघ की ओर से 22 से 25 मार्च तक श्रीराजा राम शीकू पातरे स्टेडियम पुणे में 24वीं जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी। इसमें 29 राज्यों के 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 12 बालक, नौ बालिकाओं ने शिरकत की। टीम के कोच ललित आर्य, शोभित साह, कनिका बिष्ट, अनीता पांडे थीं। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन सचिव सीवीएस बिष्ट, विजय सिंह बहादुर, नरेश कुमार, कमलेश तिवारी आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इन्हें मिला सोना
आस्था जोशी 12 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
राशि 22 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
मृगांका 32 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
रक्षित जोशी 25 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
शाषित मठपाल 29 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
ओम लाल साह 27 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
अमन पांडे 23 किलो भार वर्ग बागेश्वर

कांस्य पदक विजेता
कृष्णा साह 18 किलो भार वर्ग द्वाराहाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें