फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय इंडियन रेडियोलॉजिस्ट अधिवेशन का हुआ समापन

विज्ञापन
x rays
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव स्थित एक निजी होटल में आयोजित 10वीं दो दिवसीय इंडियन रेडियोलॉजिस्ट एंड इमेजिंग एसोसिएशन अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रशांत शारदा, डॉ. कृति मल्होत्रा, कर्नल राजकुमार नेगी, एम्स ऋषिकेश डॉ. सुधीर सक्सेना, डॉ. राजीव आजाद ने छाती से संबंधी बीमारियों पर नियंत्रण के उपाय बताए। सभी डॉक्टरों ने कहा कि आधुनिक तकनीकी मशीनों के बदौलत मरीजों के इलाज में बेहतर सहयोग मिल रहा है। मेडिकल छात्रों में क्विज भी हुई। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉ. गौरव गैजवाल के नेतृत्व में टीम जीती। इसके साथ ही पेपर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। इंडियन रेडियोलॉजिस्ट एंड इमेजिंग एसोसिएशन उत्तराखंड की शाखा कार्यकारिणी के लिए गुरु रामराय मेडिकल कॉलेज देहरादून के रेडियोजॉजिस्ट डॉ. राजीव आजाद नए अध्यक्ष बनाए गए। शेष पदाधिकारियों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी। अधिवेशन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज महेश ने इस अधिवेशन को बेहद महत्वपूर्ण बताया। आयोजक सचिव सुभाष निगम ने बताया कि अगले वर्ष का अधिवेशन एम्स ऋषिकेश में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें