हल्द्वानी। आयकर रिटर्न जमा करने के लिए इस हफ्ते में सिर्फ पांच दिन ही बाकी हैं। 31 मार्च को शनिवार को अवकाश है। आयकर सलाहकार वीबी श्रीवास्तव ने बताया कि इस साल करदाताओं को वित्तीय वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए 31 अंतिम तिथि है। इसके बाद पेनाल्टी के साथ भी रिटर्न जमा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को शनिवार है, शनिवार को आयकर विभाग में छुट्टी रहती है। अब इस हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन ही बाकी हैं। अंतिम दिनों में विभागीय वेबसाइट हैंग होने, इंटरनेट की धीमी रफ्तार, वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने पर साइट के धीरे काम करने, बिजली गुल होने से कंप्यूटर वगैरह की तकनीकी खामियां हो सकती है इसलिए जल्द ही रिटर्न जमा कर दें।