भीमताल (नैनीताल)। भीमताल-खुटानी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीव का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि इस जानवर की पहचान जंगली हिमालयन पम सीवेट (बिज्जू) के रूप में हुई है। शर्मा ने पहाड़ी से सड़क में गिरकर चोट लगने से इसकी मृत्यु की आशंका जताई। इसका नाम भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की तीसरी अनुसूची में दर्ज है। वन विभाग ने पंचनामा भरकर शव को दफना दिया।