फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियाधूरा तोक के गावों में जल्द जगमागाएगी रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट से तीन किमी की दूरी पर चंपावत जिले के बिनवाल गांव के कलियाधूरा तोक का विद्युतीकरण होगा। वहां के लिए लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। यह कार्य इसी साल पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिनवाल गांव के तोक कलियाधूरा के विद्युतीकरण की मांग वर्षों पुरानी थी लेकिन यूपीसीएल चंपावत खंड के तत्कालीन ईई राजेश कुमार ने बताया था कि इस तोक के लिए चंपावत की ओर से बिजली पहुंचाना कठिन है क्योंकि करीब चार किमी की दूरी और जंगल इसके आड़े आ रहे हैं। इसलिए ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2017 के बहिष्कार की चेतावनी दी थी लेकिन प्रशासन ने जल्द बिजली पहुंचाने का वादा कर ग्रामीणों को मतदान के लिए मना लिया था। इसके चलते कलियाधूरा तोक को नैनीताल खंड और राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण खंड के माध्यम से बिजली देने की पहल हो रही है। ग्रामीण विद्युतीकरण खंड कुमाऊं ईई प्रदीप कुमार, ईई एस उस्मान ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत इस गांव में बिजली के पोल लगाए जा रहे हैं, यह कार्य दिसंबर 2018 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मोहन बिनवाल, बाला दत्त, भुवन परगाई आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


पतलोट से तीन किमी की दूरी पर चंपावत जिले का गांव
लाइन बिछाने का काम इसी साल पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें