फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू में में महिलाओं के विधिक अधिकारों पर प्रतियोगिता, शैली शरण प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के विधि विभाग की ओर से सोमवार को कानूनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के विधिक अधिकारों को लेकर जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता में यूनिटी लॉ कॉलेज की शैली शरण ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दो हजार रुपये का नकद इनाम, प्रमाण पत्र प्राप्त किया जबकि विजेता महरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर डेढ़ हजार का पुरस्कार जीता। तीसरे स्थान पर पांच प्रतिभागी रहे। इनमें वर्तिका वर्मा, मोनिका महरा, हर्षिता पंत, तबस्सुम, शुभम ने एक-एक हजार रुपये का नकद इनाम, प्रमाणपत्र प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. नागेश्वर राव एवं निदेशक प्रो. गिरिजा पांडेय ने पुरस्कृत किया। यूओयू में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न लॉ कॉलेजों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इनमें यूओयू के अलावा चाणक्य लॉ कॉलेज ऊधमसिंह नगर, यूनिटी लॉ कॉलेज, वासुदेव लॉ कॉलेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपांकर जोशी, डॉ. एमएम जोशी, डॉ. दीपक पालीवाल, गोपाल दत्त आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें