खटीमा। नागरिक अस्पताल के लिए तराई बीज निगम और तहसील से होकर नया मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को एसडीएम ने रास्ते का सर्वे किया।
एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल के लिए रास्ते के विकल्प तलाशे। उन्होंने कहा कि पहला प्रयास यह है कि ऐसा रास्ता बनाया जाए जिससे सभी विभागों की निजता बनी रहे और ऐसा रास्ता निकाला जाए जो तहसील, सेलटैक्स आफिस, सरकारी अस्पताल, प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को रास्ता दिया जा सके।
यह मार्ग सभी विभागों के लिए रिंगरोड का काम करे। राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र गहतोड़ी ने तराई बीज निगम, तहसील, सेलटैक्स से रास्ते को लेकर सभी विकल्प देखकर नक्शे की तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल रोड पर किए गए अतिक्रमण हटाने के सवाल पर एसडीएम शुक्ल ने कहा सड़क पर बनाई गईं सीढ़ियां हटाई जाएंगी।