रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में 11 न्याय पंचायतों के लिए आयोजित खेल महाकुंभ का समापन हो गया है। पुरस्कार वितरित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी एचआर राजन ने प्रतिभागियों से भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन को जारी रखने का आह्वान किया। 15 सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में हिमांशु कुवार्बी, बालिका वर्ग में राधा अधिकारी पहले स्थान पर रहे।
छह सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में योगेश सिंह, बालिका वर्ग में आयुषी बिष्ट ने बाजी मारी। पांच हजार मीटर दौड़ में राहुुल रावत ने सभी को पछाड़ा। दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में मनोज नेगी, बालिका वर्ग में पूजा अधिकारी, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नवीन सिंह मेहरा, बालिका वर्ग में पूजा अधिकारी पहले स्थान पर रहे। कबड्डी में न्याय पंचायत नौगांव की टीम विजेता रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में भुवन कुमार, बालिका वर्ग में लक्ष्मी रावत पहले स्थान रहे। अंडर-19 कबड्डी के बालक वर्ग में न्याय पंचायत पथुली की टीम पहले स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में नौगांव और बालिका वर्ग में पथुली की टीम ने बाजी मारी।