फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख का चुनाव जनता करे : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराने की मांग उठाई है। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों संस्थाओं पर कब्जा करने की नीयत से सीधे चुनाव नहीं कराती, बाद में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खरीद फरोख्त कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लोकतंत्र की पहली कड़ी है, इन चुनाव में खरीद फरोख्त और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख पद के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने सदस्यों की खरीद फरोख्त कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष भी सीधे जनता से चुनकर आने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस, भाजपा सहित तमाम क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के लोगों से इस संबंध में राय सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। कहा कि यदि इन चुनावों को सीधे जनता के माध्यम से नहीं कराया गया तो देश से भ्रष्टाचार का खात्मा सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें