फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकुचियाताल झील का जल स्तर बढ़ा, समर सैट तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। लगातार हो रही बरसात के चलते निकटवर्ती नौकुचियाताल क्षेत्र में स्थित झील का जल स्तर बढ़कर झील किनारे बने समर सैट तक आ पहुंचा। समर सैट सैलानियों के विश्राम के लिए बनाया गया है। क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य और नाव चालक समिति के अध्यक्ष दुर्गादत्त पलड़िया ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को झील का जल स्तर बढ़ने की सूचना दी। सूचना मिलने पर विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेंद्र सिंह पतियाल, सहायक अभियंता मदन मोहन जोशी चनौती पहुंचे और उन्होंने झील के जल स्तर को देखा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही झील से पानी की निकासी शुरू करा दी जाएगी ताकि जल स्तर को सामान्य बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें