फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलवा आने से पतलोट-डालकन्या-गौनियारो रोड बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। लगातार हुई बारिश के बाद बुधवार रात धनखोड़ा के पास मलबा आ गया। इससे सुदूरवर्ती ओखलकांडा ब्लॉक में स्थित पतलोट-डालकन्या-गौनियारो (मोरनौला-मझोला) की सड़क अवरुद्ध हो गई। सड़क बंद होने की जानकारी देने के बावजूद बृहस्पतिवार को सड़क पर यातायात सुचारु नहीं हो सका। अलबत्ता एडीबी के अधिकारियों ने शुक्रवार को जेसीबी भेजकर बंद सड़क को खुलवाने का आश्वासन दिया है। पतलोट से डालकन्या होते हुए गौनियारो तक सड़क करीब 35 किमी लंबी है। बुधवार रात हुई बारिश से कुंडल के पास धनखोड़ा में मलबा आ गया। इस कारण इस सड़क पर यातायात ठप हो गया। पतलोट से डालकन्या होते हुए चकडोबा तक यह रोड एडीबी के अधीन है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को सड़क बंद होने की जानकारी दे दी थी लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी सड़क नहीं खुली, जिसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर एडीबी के अधिशासी अभियंता अनिल त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को जेसीबी को मौके पर भेजकर बंद सड़क को खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें