फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत देव भाषा है, इस समृद्ध करना हमारा कर्तव्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय में रविवार से संस्कृत सप्ताह शुरू हो गया। उद्घाटन करते हुए भाजपा मजदूर मोर्चा संघ के संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने कहा कि संस्कृत हमारी देवभाषा है। इसे समृद्ध बनाने का हम सभी का कर्तव्य है। सभी संस्कृत प्रेमी संकल्प लें कि वह इसे जन-जन की भाषा बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का स्थान प्राप्त है, लेकिन संस्कृत आम जन की भाषा नहीं बन पा रही है। यह चिंता का विषय है। प्राचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने कहा कि समस्त वेदों, उपनिषदों की भाषा संस्कृत है। संस्कृत से ही राष्ट्रीय एकता का भाव जागृत हो सकता है। संचालन राकेश पंत ने किया। इस मौके पर संजय सुनाल, कैलाश पंत, डॉ. केसी जोशी, आचार्य दिनेश चंद्र तिवाड़ी, हेम चंद्र जोशी, डॉ. चंद्रप्रकाश उप्रेती, धीरज जोशी, प्रकाश उप्रेती, यतिन जोशी, महेश जोशी, राजू तिवाड़ी, चारु कांडपाल, पवन तिवाड़ी, दीपक जोशी, हिमांशु बेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें