फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओ रंगीली धना हौसियां पराणां...

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कौतिक सांस्कृतिक एवंं सामाजिक संस्था हल्दूचौड़ के आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तरायणी कौतिक के चौथे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कुमाऊं के सुप्रसिद्ध लोकगायक बलबीर राणा ने ओ रंगीली धना हौसियां पराणां गाकर धूम मचाई। लोक गायिका हेमा ध्यानी, लोक गायक प्रकाश चंद्र ने भी अपने गीतों से लोगों को झुमाया। सूचना विभाग की टीमों ने रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन उप्रेती ने किया। यहां संस्था अध्यक्ष दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष कीर्ति पाठक, विक्की योगी, सीमा पाठक, पूनम पांडे, देवेश गुणवंत, भोला कफल्टिया, रमेश जोशी, ललित ढौंढियाल, प्रकाश गुरुरानी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें