फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 की रिपोर्ट निगेटिव, 11 नए सैंपल भेजे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज की वायरोलाजी लैब में कोरोना संदिग्ध 40 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। लैब में प्रदेशभर से 40 सैंपल आए थे। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि अब तक 211 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। नैनीताल जिले में मार्च में अब तक कुल 65 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे, इनमें से 53 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 12 की रिपोर्ट का इंतजार है। बताया कि शुक्रवार को जिले से 11 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए। वहीं, बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से रोडवेज बस में हल्द्वानी आए 46 यात्रियों को मोतीनगर में क्वारंटीन किया है। 46 लोगों में अल्मोड़ा के नौ, नैनीताल के 14, बागेश्वर के 17, पिथौरागढ़ के तीन, पौड़ी, चमोली और चंपावत का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। मोतीनगर में कुल 59 लोग क्वारंटीन हैं। इसके अलावा टीआरसी मल्लीताल में पांच को क्वारंटीन किया है, जबकि एसटीएच में दो और बेस अस्पताल में तीन को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें