फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों को 4 माह से नहीं मिली पेंशन

Sun, 17 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका के 244 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीते चार माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। पेंशन नहीं मिलने की वजह से सभी कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच जहां एक ओर पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहरी विकास सचिव को पत्र भेजकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अर्जित अवकाश आदि के भुगतान हेतु एक मुश्त धनराशि देने की मांग की है। दूसरी ओर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जल्द ही पेंशन का भुगतान नहीं हुआ तो वह हाईकोर्ट की शरण में जाने को मजबूर होंगे। 

संघ के महासचिव गोविंद टांक ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के साथ ही ग्रेच्युटी तथा एरियर का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। हालत यह है कि कई कर्मचारी अपने बच्चों की समय से स्कूलों की फीस भी नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उन्होंने पूर्व में पालिकाध्यक्ष को भी पत्र लिखा था और अब राज्यपाल को भी ज्ञापन भेज दिया है। उन्होंने राज्यपाल से जल्द मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस बीच पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने भी शहरी विकास सचिव को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अभी तक पालिका के 244 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं जिन्हें 4 माह से पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि कार्यरत कर्मचारियों से पेंशन अंशदान हर माह मात्र 8 लाख 50 हजार रुपया ही प्राप्त हो रहा है जबकि हर माह 24 लाख रुपया पेंशन वितरण के लिए चाहिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 9 और कर्मी सेवानिवृत्त होने वाले हैं जिन पर पेंशन व ग्रेच्युटी का खर्च 70 लाख आयेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अर्जित अवकाश का एरियर 6 करोड़ 62 लाख 10 हजार 832 रुपया अवशेष है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें