मुक्तेश्वर(नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा-निगराड से सूड़ तक सड़क पर डामरीकरण के लिए शासन से 4.8 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सड़क के जर्जर होने से ग्रामीणों और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैड़ा ने कहा कि ग्रामीणों ने सड़क पर डामरीकरण की मांग की थी। शासन में प्रस्ताव भेजने के बाद डामरीकरण के 4.8 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हो गई है। कैड़ा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद डामरीकरण का काम शुरू हो जाएगा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र की अन्य सड़कों के लिए भी शासन से धनराशि जारी होने वाली है।