रामनगर। उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड 27 सितंबर को यूटीईटी कराने जा रहा है। परीक्षा की तैयारी के लिए मंगलवार को बोर्ड सभागार में बैठक हुई। इसमें सभी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल यूटीईटी में 39113 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूटीईटी प्रथम में 14596 और द्वितीय परीक्षा में 24517 लोग शामिल हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में 151 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी। संवाद