फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पटाखों की दुकान के लिए 38 लोगों ने किया आवेदन

Mon, 28 Oct 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली में पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोतवाल हरपाल सिंह और एसओ रमेश बोरा ने बताया कि अब तक मल्लीताल में 32 और तल्लीताल में छह लोग पटाखों की दुकान लगाने के लिए लाइसेंस के दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंचे हैं। वहीं, एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नैनीताल से 18 और ज्योलीकोट से तीन लोग पटाखों के लाइसेंस के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के नियमों के तहत ही बेचें जाएंगे पटाखे : एसडीएम

गरमपानी(नैनीताल)। श्री कैंची धाम के एसडीएम वीसी पंत ने सोमवार को व्यापार मंडल, पुलिस और अग्निशमन के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बाजार क्षेत्र में लगने वाले पटाखों की दुकान को लेकर व्यापारियों को निर्देश दिए। साथ ही पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा के आवश्यक मानक पूरे रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पटाखा बाजार के अलावा पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को पटाखा बाजार में पानी का टैंकर रखने के निर्देश दिए। बैठक में अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय, बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीस अहमद, एसआई दिलीप कुमार, अंकित साह, नरेश असवाल, विजय नेगी, प्रयाग जोशी, भगवान पांडे आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें