ज्योलीकोट (नैनीताल)। मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा के निर्देशन में बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम ने एक ट्रक में बिना कागजात के ले जाया जा रहा 360 टिन अवैध लीसा पकड़ा। वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। लीस को वाहन समेत कब्जे में ले लिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को रानीबाग में चेकिंग शुरू की। इस दौरान टीम ने ट्रक (यूके 04 सीए 4368) को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया।
चालक काठगोदाम हाइडिल गेट के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। तलाशी लेने पर काली पॉलीथिन से ढककर ले जाया जा रहा 360 टिन लीसा बरामद हुआ, जिसके कोई वैध कागजात नहीं मिले। टीम में वन रेंज अधिकारी के अलावा वन दरोगा राजेंद्र जोशी, फॉरेस्टर राजू जोशी, त्रिवेंद्र शामिल रहे।