फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 पोल्ट्री फार्म की सवा लाख मुर्गियों की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गढ़वाल में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने बड़ा अभियान छेड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में सभी पालतू मुर्गियों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर सैंपल लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में कुल 360 पोल्ट्री फॉर्म हैं। इनमें से ज्यादातर पोल्ट्री फार्म हल्द्वानी, रामनगर जैसे मैदानी इलाकों में हैं। यहां के पोल्ट्री फार्म से मुर्गी और अंडों की सप्लाई कुमाऊं के सभी जिलों और गढ़वाल के भी कुछ इलाकों में होती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीसी भंडारी ने बताया कि अनुमान है कि जनपद में सवा लाख मुर्गियां हैं। इन सभी की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट प्रतिदिन उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान अभियान पर पड़ेगा असर
हल्द्वानी। बर्ड फ्लू के कारण कृत्रिम गर्भाधान अभियान की गति में फिर से झटका लगा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान अभियान में पशुपालन विभाग लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह अभियान 31 दिसंबर तक पूरा हो जाना था लेकिन कोरोना के चलते इस अभियान में पहले से ही देरी हो रही है। अब कई अधिकारी कर्मचारियों को मुर्गियों की जांच, सैंपल भेजने आदि कामों में भी लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें