हल्द्वानी। पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 36 ग्राम प्रधान और 265 वार्ड सदस्य शपथ लेंगे। बीडीओ तनवीर असगर ने बताया कि 60 ग्राम प्रधानों में से 36 और 330 में से 260 वार्ड सदस्य शपथ लेंगे। बचे हुए प्रधानों की शपथ उन वार्डों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद होगी। संवाद