नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की तल्लीताल इकाई के प्रस्तावित चुनाव के लिए व्यापारी सदस्यों में उत्साह नहीं है। एक जनवरी से नव ज्योति क्लब में चल रहे सदस्यता शिविर अब तक मात्र 35 सदस्यों ने पंजीकरण कराया है। हालांकि अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदों के लिए नुक्कड़ बैठक और जनसंपर्क शुरू हो चुका है। सदस्यता प्रभारी अंचल पंत का कहना है कि बाजार क्षेत्र में शिविर लगाने के बावजूद व्यापारियों का गंभीर न होना उनकी समझ से परे है। 11 तक शिविर के बाद वह व्यक्तिगत रूप से भी बाजारों में अभियान चलाएंगे।