रामनगर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के आयोजन के लिए रविवार को श्री गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में बैठक आयोजित की गई। हरजिंदर सिंह ने कहा कि सात जनवरी को पीरूमदारा से सुबह 11 बजे शुरू नगर कीर्तन रामनगर के मुख्य मार्गों से बाजार होते हुए रामनगर श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में समाप्त होगा। इस दौरान गुरुद्वारे में विशाल लंगर भी लगेगा। बैठक में गुरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, जसपाल सिंह, मनकरण सिंह, मनप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, जसमीत सिंह बाबा आदि थे।